Pages

Showing posts with label इस्लाम और हिंदू धर्म में कुछ समान बाते. Show all posts
Showing posts with label इस्लाम और हिंदू धर्म में कुछ समान बाते. Show all posts

Wednesday, 7 March 2012

इस्लाम और हिंदू धर्म में कुछ समान बाते

1. ज्ञानी लोग एक ईश्वर को अलग-अलग नामो से पुकारते है.
 - ऋग्वेद 1:164:46


कह दो तुम अल्लाह कह कर पुकारो या रहमान कह कर पुकारो उसे जो भी कह कर पुकारो, उसके सभी अच्छे नाम है.
- कुरान 17:110


2. ईश्वर के विधान नही बदलते.
- ऋग्वेद 1:24:10


अल्लाह की बातो में कोई परिवर्तन नहीं हुआ करता.
- कुरान 10:64


3. ऋषियों के द्वारा स्तुतिये (पूज्य) परमेश्वर ने परस्पर जुड़े हुए प्राचीन आसमान और पृथ्वी को अलग-अलग किया फिर उत्तम कर्म वाले ने सूर्ये के समान उन दोनों को स्थित  किया.
- ऋग्वेद 1:162:7


क्या इंकार करने वालो ने नही देख लिया की ये आसमान और धरती पहले परस्पर जुड़े हुए थे फिर हमने उन्हें अलग-अलग किया.
- कुरान 21:30


4. इस संसार के बनाए वाले के लिये स्तुति है.
- ऋग्वेद 5:81:1


स्तुतियो का पात्र अल्लाह ही है जो सब संसारो का प्रभु है.
- कुरान 1:01


5. जो देने वाला और दयावान है.
- ऋग्वेद 03:34:01

जो असीम कृपावान और दयावान है.

- कुरान 01:02


6. हमको हमारे कल्याण के लिये सदमार्ग पर ले चल.
- यजुर्वेद 40:16


हे परमेश्वर हमारा सीधे मार्ग की ओर मार्गदर्शन कर.
- कुरान 1:05


7. वह ईश्वर सारे जगत को भली प्रकार जानता है.
- ऋग्वेद 10:187:4


और अल्लाह आसमानों और धरती मुझे जो कुछ है उसे जानता हैं, अल्लाह हर वास्तु का ज्ञान रखता   है.
- कुरान 49:16

8. ईश्वर  के नियम कोई नहीं बदल सकता.

- अर्थर्ववेद 18:01:05


और तुम ईश्वर के विधान मुझे कोई परिवर्तन नहीं पाओगे.
- कुरान 48:23


9. संसार का सृष्टा आगे, पीछे, ऊपर, नीचे सब जगह है.
- ऋग्वेद 10:34:14


सो तुम जिधर भी मुंह करो उधर ही अल्लाह का रुख है, अल्लाह बेशक बड़ा सर्वविस्तृत और जानने  वाला है.
- कुरान 2:115


10. चंद्रमा सहित ये सब नक्षत्र उसी के वश में हैं.
- अर्थर्ववेद 13:428


उसी ने पैदा किए सूर्ये, चन्द्रमा और तारे, (ये) सब उसके आदेश के अधीन है.
- कुरान 7:54